Inside look

Inside look

Inside look

Inside look

Fashion Inspiration

सुख-समृद्धि के लिए सप्ताह में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें 

सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी रंग से जुड़ा हुआ है यही वजह कि प्रत्येक वार के हिसाब से रंग पहनना हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन सफ़ेद या हल्के रंग के कपडे पहनना बेहद शुभ माना गया है। इस रंग के प्रयोग से चंद्रमा की कृपा बनी रहती है।

मंगलवार मारुतिनंदन श्री हनुमानजी का दिन होता है। मंगलवार को लाल व केसरिया रंगों के कपडे पहनने से उत्साह और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है।

बुधवार का दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश का माना जाता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।

गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरु वृहस्पति भी प्रसंन होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने से भौतिक सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि होती है।

शनिवार का दिन न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव का माना जाता है। इस दिन काला व नीला रंग पहनने से शनिदेव की बराबर कृपा बनी रहती है।

रविवार को सूर्य देव का दिन  माना जाता है। इस दिन नारंगी, पीले और सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करने से  जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।