जन्मदिन के वार के अनुसार जानिए लोगों की खासियत, कैरियर और उपाय | Know Your Personality according to the Day of birth 2024

जानिए जन्मदिन के वार के अनुसार लोगों की खासियत

हमारी जिंदगी में जिस दिन हम पैदा हुआ होते हैं उस दिन का भी एक विशेष महत्व होता है। जब किसी व्यक्ति का जन्‍म होता है, उस दिन पर ग्रह, लग्न और नक्षत्र का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। दोस्तों,आज की इस पोस्ट में जानिए जन्मदिन के वार के अनुसार लोगों की खासियत, कैरियर, स्वास्थ्य और उपाय के बारे में।

कैरियर और उपाय

सप्ताह सात दिनों से बना होता है और उन हर एक दिनों के स्‍वामी और कारक ग्रह अलग-अलग होते है। इसलिए उनका प्रभाव भी अलग होता है। व्यक्ति का जन्म जिस वार भी होता है, उस वार के कारक ग्रह उन लोगों की खासियत और भविष्य पर प्रभाव डालते है। जिस दिन उसका जन्म होता है उस दिन या वार के अनुसार भी उसका स्वभाव होता और उसके जीवन के बहुत सी दशाएं निर्धारित होती हैं।

जन्मदिन के अनुसार अपने भविष्य का पता लगाया जा सकता है। तो आइए दोस्तों जानिए जन्मदिन के वार के अनुसार लोगों की खासियत, कैरियर, स्वास्थ्य और उपाय के बारे में……

जानिए रविवार को जन्में लोगों की खासियत

रविवार भगवान सूर्य का दिन माना जाता है, इस दिन पैदा हुए लोग तेजस्वी, भाग्यशाली और दीर्घ आयु वाले होते हैं। रविवार को जन्मे लोग घर-परिवार के सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। ये बेहद महत्वाकांक्षी व उत्‍साही होते हैं।

किसी भी क्षेत्र में अपने कठिन परिश्रम से ऊंचाई हासिल करने की क्षमता रखते हैं। आपके पास पैसों की कमी नहीं रहती है और अपने बल पर पैसे कमाने की क्षमता रखते हैं। ये लोग बाहरी रूप से बडे मजबूत होते हैं, लेकिन समस्याओं के आते ही घबराने लगते हैं। हृदय से शुद्ध होते हुवे भी वाणी के कारण परेशान होते हैं।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: रविवार
कैरियर: ये लोग मुखयतः विज्ञान, टेक्निकल, आईटी फील्ड, इंजीनियर या मेकैनिक के क्षेत्र में कार्य करते हैं।

स्वास्थ्य: इन्हें ह्रदय रोग, उच्च रक्तचाप, गंजापन, तथा नेत्र रोग से सम्बन्धित रोग होने की संभावना रहती है।

उपाय : सूर्य भगवान को प्रतिदिन तांबे के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए ।

जानिए सोमवार को जन्में लोगों की खासियत

सोमवार को जन्मे जातकों पर चन्द्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है, क्योंकि उस दिन चंद्रमा का उच्च प्रभाव रहता है। सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति चंचल, हंसमुख और मीठा बोलने वाले होते हैं। वे लोग बहुत बुद्धिमान और कलात्मक होते हैं।

सोमवार के दिन जन्म लेने वाले जातक अत्यधिक नाजुक व कमजोर दिल के होते हैं। इनके अंदर अनोखापन, दया भाव, नम्रता के गुण होते हैं। इन लोगों में खुद को हर हाल में ढालने की क्षमता होती है। सुख हो या दुख, हमेशा सामान्य रहते हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार और रविवार

करियर: इस दिन जन्‍म लेने वाले व्यक्ति के लिए पर्यावरण, सुमद्र विज्ञान, पत्‍थरों, कपड़े और पानी से जुड़े रोजगार जैसे मत्स्य पालन आदि अच्छा है।

स्वास्थ्य: इन्हें सर्दी-खांसी और कफ की थोड़ी-बहुत परेशानी होने की संभावना रहती है। मानसिक रोग, तथा आंखो से सम्बंधित रोग होते हैं। बीमारियों के कारण कमजोरी बनी रहती है।

उपाय : आप सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

जानिए मंगलवार को जन्में लोगों की खासियत

मंगलवार को जन्में जातको में मंगल ग्रह से जुड़ें गुण अधिक देखने को मिलते हैं। वे उग्र, गुस्सैल, बहादुर और आलोचना सहन न करने वाले होते हैं। इसी कारण इनका अपने आसपास रहने वाले कई लोगों से वाद-विवाद होता रहता है। इनके अंदर नेतृत्व के गुण जन्मजात होते हैं।

यह किसी भी परेशानी के आगे जल्दी घुटने नहीं टेकते और ना ही गलत बात को स्वीकार करते हैं। यह किसी भी रिश्ते को काफी गंभीरता से निभाते हैं। दाम्पत्य जीवन और प्रेम सम्बन्धों में रुठने मनाने की प्रक्रिया चलती रहती है। यह बेहद खर्चीले होते हैं।

शुभ अंक: 3,6,9
शुभ रंग: लाल, मैरून
शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार

करियर: नेता, पुलिस, सेना, इंजीनियर, मार्केटिंग, तकनीकी कार्य और खिलाड़ी के रूप में इनका करियर अधिक सफल रहता है।

स्वास्थ्य: इन्हें खून और त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त इनहे चोट या दुर्घटना लगने की ज्यादा सम्भावना रहती है।

उपाय : हनुमानजी को सिंदूर और बना हुआ पान चढ़ाएं। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें।

जानिए बुधवार को जन्में लोगों की खासियत

बुधवार को पैदा हुए लोगों पर बुध ग्रह का असर रहता है। बुधवार को पैदा हुए लोगों के पास बुद्धि और वाणी का एक खूबसूरत संयोजन होता है। स्‍वभाव से ये बेहद बुद्धिमान, शांतिप्रिय और सभ्‍य होते हैं। माता-पिता से विशेष प्रेम रखते हैं। इनमें छल-कपट बिल्‍कुल भी नहीं होता।

ये लोग नई चीजों को सीखने, नई भाषा को सीखने में बहुत दिलचस्पी दिखाते हैं। इन्हें शरीर की अपेक्षा दिमाग से संबंधित कामों में अधिक लाभ मिलता है। गणित और लॉजिकल रिजनिंग जैसे विषय आपके पसंदीदा विषय हो सकते हैं। बुधवार के दिन जन्मे जातक थोडे भय युक्त व डरपोक प्रवृति के भी होते है।

शुभ अंक: 3, 6
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: बुधवार व शुक्रवार

करियर: कम्युनिकेशन से रिलेटेड, ट्रांसलेटर, राइटिंग, जर्नलिज्म जैसे कॅरियर भी आपके लिए अच्छे हैं।

स्वास्थ्य: ऐसे लोगों को मानसिक बीमारियां या डिप्रेशन, त्वचा से जुड़े रोग, पाचन अंगों से जुड़े रोग हो सकते हैं। बुधवार को जन्मे जातकों को मुख्यत: पेट सम्बंधी दिक्कते परेशान करती है।

उपाय : श्री गणेश को 11 दूर्वा की गांठ हर बुधवार अर्पित करें। बुधवार को किसी गरीब को हरे रंग की जरूरत की वस्तु दान करें।

planets

जानिए गुरुवार को जन्में लोगों की खासियत

जिन लोगों का जन्म गुरुवार को हुआ है, वे बुद्धिमान और साहसी होते हैं। गुरुवार को जन्‍म लेने वाले व्‍यक्ति बेहद मिलनसार और मधुर स्‍वभाव के होते हैं। धर्म में इनकी विशेष रुचि होती है। इनकी दयालु प्रवृति होती है तथा ये विश्वसनीय होते हैं। ये सर्वप्रथम अपना तथा अपने परिवार का ध्यान देते है।

गुरुवार के दिन जन्मे जातक अत्यधिक ज्ञानवान होते है। ये मार्गदर्शक के रूप एक अच्छे मित्र बनते है। समाज सुधारक व उत्तम विचारक होते है। ये लोग किसी भी मुश्किल समय का सामना बड़ी ही समझदारी के साथ करते हैं। ऐसे जातक अपने जीवन में विशेष सम्मान प्राप्त करते है।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: मंगलवार, बृहस्‍पतिवार

करियर: उनके लिए मैनेजमेंट, धर्म गुरु, एडवाइजर, पॉलिटिक्स, लेखक, प्रकाशक, शेयर बाजार, शिक्षा, शिक्षा और धार्मिक किताबों का व्यवसाय जैसे कॅरियर बहुत अच्छे रहते हैं।

स्वास्थ्य: इन्हें एसिडिटी या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ये लोग मोटापे के भी शिकार हो सकते हैं।

उपाय : भगवान विष्णुजी की पूजा करें। सफलता के लिए हरे या हल्के पीले रंग के कपड़े जरूर पहनना चाहिए।

जानिए शुक्रवार को जन्में लोगों की खासियत

शुक्र को ज्योतिष में विलासिता का कारक कहा गया है। शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति हंसमुख और बुद्धिमान होते हैं। अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस दिन जन्में जातक जीवन में अत्यधिक सफलता प्राप्त करते है।

ये जातक दयालु होते है व बहुत जल्दी दूसरों पर विश्वास कर लेते है। आप लाइफ को पूरी तरह से एंजॉय करना चाहते हैं। कला के क्षेत्र में ये लोग खास मुकाम हासिल करते हैं। सहनशीलता के कारण कठिन समय का सामना भी बहुत ही अच्छे ढंग से कर लेते हैं।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार

करियर: पर्यटन से जुड़ा क्षेत्र, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री, कंटेंट राइटिंग, कागज, कपडे, ज्‍वेलरी से जुड़ा व्‍यवसाय, फैशन डिजायनर, एंटरटेनमेंट और फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करते है।

स्वास्थ्य : डस्ट एलर्जी या धूप से परेशानी, डायबिटीज या पेट संबंधी बीमारी उन्हें हो सकती है।

उपाय : शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें। शुक्रवार को गरीब कन्याओं को दान दें।

जन्मदिन के वार के अनुसार लोगों की खासियत

जानिए शनिवार को जन्में लोगों की खासियत


शनिवार को जन्मे लोग गंभीर किस्म के होते हैं। शनिवार को जन्म लेने वाले लोग बुद्धिमान और अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते है। ये कर्मठ होते है परंतु इन्हे सफलता देर से प्राप्त होती है। ये आसानी से एडजस्ट नहीं करते हैं। इन जातकों की शिक्षा में अनेक बाधायें आती है।

इस दिन जन्मे जातक दिखावे से दूर भागते है। देर से जगना, देर से सोना, खाने के प्रति सचेत न रहना इनकी दिनचर्या में शामिल होता है। गरीब या दूसरे धर्म के लोगों की सेवा करने वाले होते है। शनिवार के दिन जन्मे जातक योग्य होते हुये भी मान सम्मान कम पाते है।

शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: नीला /काला
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार

करियर: इनके लिए विज्ञान, तकनीकी क्षेत्र, कृषि, वाहन सम्बन्धी, भूगोलविद, डॉक्‍टर, इंजीनियर जैसे कॅरियर बहुत अच्छे रहते हैं।

स्वास्थ्य : उम्र के एक पड़ाव के बाद इन्हें गठिया, हड्डियों में दर्द, शारीरिक कमजोरी हो सकती है।

उपाय : हर शनिवार शनिदेव के नाम पर तेल का दान करें। हनुमानजी की उपासना करें।

Conclusion :

दोस्तो आप को आज का Article जानिए जन्मदिन के वार के अनुसार लोगों की खासियत, कैरियर, स्वास्थ्य और उपाय के बारे मे कैसा लगा, हमे Comment करके जरुर बताये और आपको को ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Read also :

Numerology prediction 2024 by date of birth in Hindi

सुख-समृद्धि के लिए सप्ताह में किस दिन पहनें कौन से रंग के कपड़े ?

अंक 24 का जादूई प्रयोग आकर्षित करे धन | Numerology Most Lucky Number 24 in Hindi

Tesla code 369 – The Secret to Achieve Your Goal | निकोला टेस्ला 369 code – जो माँगो वो मिलेगा

Kua Number in Numerology ( कुआ नम्बर की गणना कैसे करें ) | How to Calculate Your Feng Shui Kua Number (1-9)

by Tripti Srivastava
मेरा नाम तृप्ति श्रीवास्तव है। मैं इस वेबसाइट की Verified Owner हूँ। मैं न्यूमरोलॉजिस्ट, ज्योतिषी और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ हूँ। मैंने रिसर्च करके बहुत ही आसान शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है। मेरा मुख्य उद्देश्य लोगों को सच्ची सलाह और मार्गदर्शन से खुशी प्रदान करना है।

Leave a Comment