किस धातु के बर्तन में भोजन करें? जरूर जानें उपयोगी जानकारी

किस धातु के बर्तन में भोजन करें? जरूर जानें उपयोगी जानकारी

भोजन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। सही भोजन के साथ सही धातु के बर्तन का चुनाव भी जरूरी होता है, ताकि खाने के गुणों में वृद्धि हो और हमारा शरीर रोगों से दूर रहे। ऐसे में हम किस बर्तन में भोजन करते हैं, इसका भी हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं कि किस धातु के बर्तन में भोजन करें?  अर्थात किस धातु के बर्तन में खाना खाने और बनाने के क्या फायदे और नुकसान हैं।

किस धातु के बर्तन में भोजन करें
किस धातु के बर्तन में भोजन करें

जानें किस धातु के बर्तन में भोजन करें :

स्टील

स्टील के बर्तन नुकसान दायक नहीं होते क्योंकि ये ना ही गर्म से क्रिया करते है और ना ही अम्ल से। इसलिए नुकसान नहीं होता है. इसमें खाना बनाने और खाने से शरीर को यदि कोई फायदा नहीं पहुँचता तो नुकसान भी नहीं पहुँचता। यह बहुत सुरक्षित और किफायती होता है.

एलुमिनियम

एल्युमिनिय बाक्साईट का बना होता है। इसमें बने खाने से शरीर को सिर्फ नुकसान होता है। यह आयरन और कैल्शियम को सोखता है इसलिए इससे बने पात्र का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे हड्डियां कमजोर होती है. मानसिक बीमारियाँ होती है, लीवर और नर्वस सिस्टम को क्षति पहुंचती है। उसके साथ साथ किडनी फेल होना, टी बी, अस्थमा, दमा, बात रोग, शुगर जैसी गंभीर बीमारियाँ भी होती है।

तांबा

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से व्यक्ति रोग मुक्त बनता है, रक्त शुद्ध होता है, स्मरण-शक्ति अच्छी होती है, लीवर संबंधी समस्या दूर होती है, तांबे का पानी शरीर के विषैले तत्वों को खत्म कर देता है। इसलिए इस पात्र में रखा पानी स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है. तांबे के बर्तन में दूध नहीं पीना चाहिए इससे शरीर को नुकसान होता है।

कांसा

काँसे के बर्तन में खाना खाने से बुद्धि तेज होती है, रक्त में  शुद्धता आती है, रक्तपित शांत रहता है और भूख बढ़ाती है। लेकिन काँसे के बर्तन में खट्टी चीजे नहीं परोसनी चाहिए खट्टी चीजे इस धातु से क्रिया करके विषैली हो जाती है , जो नुकसान देती है।

किस धातु के बर्तन में भोजन करें
किस धातु के बर्तन में भोजन करें

मिट्टी

मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो हर बीमारी को शरीर से दूर रखते हैं । मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने से शरीर के कई तरह के रोग ठीक होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, अगर भोजन को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाना है तो उसे धीरे-धीरे ही पकना चाहिए। भले ही मिट्टी के बर्तनों में खाना बनने में वक़्त थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन इससे सेहत को पूरा लाभ मिलता है। दूध और दूध से बने उत्पादों के लिए सबसे उपयुक्त हैं मिट्टी के बर्तन।

यह भी जरुर पढ़ें :

सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स

सुख-समृधि के लिए नमक का गुप्त उपाय 

सोना

सोना एक गर्म धातु है। सोने से बने पात्र में भोजन बनाने और करने से शरीर के आन्तरिक और बाहरी दोनों हिस्से कठोर, बलवान, ताकतवर और मजबूत बनते है और साथ साथ सोना आँखों की रौशनी बढ़ता है। सोना शरीर में मौजूद दोषों को दूर करता है और शरीर को पौष्टिक बनाता है।

चाँदी

चाँदी एक ठंडी धातु है, जो शरीर को आंतरिक ठंडक पहुंचाती है। शरीर को शांत रखती है  इसके पात्र में भोजन बनाने और करने से दिमाग तेज होता है, आँखों स्वस्थ रहती है, आँखों की रौशनी बढती है और इसके अलावा पित्तदोष, कफ और वायुदोष को नियंत्रित रहता है।

लोहा

लोहे के बर्तन में बने भोजन खाने से  शरीर  की  शक्ति बढती है, लोहतत्व शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को बढ़ता है। लोहा कई रोग को खत्म करता है, शरीर में सूजन और  पीलापन नहीं आने देता, कामला रोग को खत्म करता है, और पीलिया रोग को दूर रखता है. लेकिन लोहे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें खाना खाने से बुद्धि कम होती है और दिमाग का नाश होता है। लोहे के पात्र में दूध पीना अच्छा होता है।

किस धातु के बर्तन में भोजन करें

पीतल

पीतल के बर्तन में भोजन पकाने और करने से कृमि रोग, कफ और वायुदोष की बीमारी नहीं होती। अनेक घरों में पीतल के बर्तन का उपयोग होता है. पीतल के बर्तन में खाना बनाने से केवल 7 प्रतिशत पोषक तत्व ही नष्ट होते हैं।

प्लास्टिक:

प्लास्टिक के बर्तन में खाना-खाने से बचना चाहिए और खासकर गर्म भोजन उसमें खाने से बचना चाहिए। भाप के संपर्क में आने से प्लास्टिक से कई हानिकारक केमिकल निकलते हैं जिससे हमारा शरीर कई रोगों का शिकार हो सकता है।

नॉनस्टिक:

नॉनस्टिक बर्तनों के इस्‍तेमाल से आपके स्‍वास्‍थ्‍य को कई प्रकार की गंभीर समस्‍याओं से जूझना भी पड़ सकता है। इन बर्तनों की नॉनस्टिक परत आपके स्‍वास्‍थ्‍य को बदहाल करने के लिए बहुत होती हैं।

Conclusion

दोस्तों, इस Post में हमने किस धातु के बर्तन में भोजन करें, इसके बारे में बताया। हमारी ये पोस्ट कैसी लगी, कृपया कमेन्ट करके बताएं। अगर “किस धातु के बर्तन में भोजन करे” पोस्ट अच्छी लगी हो या आपको इस Post से related कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे Comment करें और इस Post को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

by Tripti Srivastava
मेरा नाम तृप्ति श्रीवास्तव है। मैं इस वेबसाइट की Verified Owner हूँ। मैं न्यूमरोलॉजिस्ट, ज्योतिषी और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ हूँ। मैंने रिसर्च करके बहुत ही आसान शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है। मेरा मुख्य उद्देश्य लोगों को सच्ची सलाह और मार्गदर्शन से खुशी प्रदान करना है।

Leave a Comment