मूलांक के अनुसार जानिए शुभ रंग का वाहन
Apne मूलांक के अनुसार जानिए शुभ रंग का वाहन
Jaaniye Kis Color Ke Vehicles Aapke Liye Shubh Hain
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों के लिए 1, 2, 4 और 7 अंक के वाहन शुभ फल देने वाले साबित होते हैं.
8 अंक वाला वाहन खरीदने से इन्हें परहेज करना चाहिए।
इनके वाहन का रंग, सुनहरा,पीला, तांबे जैसा, हल्का भूरा रंग अथवा हल्का हरा रंग बहुत शुभ और भाग्य में वृद्धि करने वाला माना जाता है। इस मूलांक या भाग्यांक वाले लोगों को काले और नीले रंग के वाहन खरीदने से बचना चाहिए।
इनके लिए रविवार बेहद शुभ दिन होता है।
मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 बनता है। इस मूलांक में जन्में लोगों को 1, 2, 4, 7 अंकवाला वाहन खरीदना चाहिए।
इस राशि के लोगों के लिए 9 अंक का वाहन खरीदना शुभ नहीं रहता है।
इनके वाहन का रंग अगर वाइट, क्रीम, हल्का हरा हो तो बहुत ही शुभ होता है। इस मूलांक के लोगों को लाल, नीले और काले रंग का वाहन खरीदने से बचना चाहिए।
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इन्हें 3 और 9 अंकवाले वाहन खरीदने चाहिए। ऐसा करने पर इन्हें वाहन का पूर्ण सुख मिलता है और अनावश्यक झंझटों का सामना नहीं करना पड़ता है।
इन लोगों को 4 और 5 अंकवाले वाहन नहीं खरीदने चाहिए।
इनके वाहन का रंग पीला, हल्का नीला और काला हो तो इनके लिए लाभकारी रहता है।
इन लोगों के लिए गुरुवार, शुक्रवार और मंगलवार श्रेष्ठ दिन रहते हैं।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हो हुआ हो, उनका मूलांक 4 माना जाता है। इन लोगों को अपने लिए 2, 4, और 7 अंकवाले वाहन खरीदने चाहिए। ये अंक इनके लिए शुभ फल देनेवाले होते हैं।
इन लोगों को 8 अंकवाला वाहन खरीदने से बचना चाहिए।
धूप छांववाले रंग, दो रंगों के मिश्रण से बना कलर टोन, क्रीमिश वाइट, नीले व खाकी भूरे रंग के वाहन इन लोगों के लिए अच्छे फल देनेवाले होते हैं।
शनिवार, रविवार और सोमवार इस अंक के लोगों के लिए अतिशुभ दिन होते हैं।
मूलांक के अनुसार जानिए शुभ रंग का वाहन
मूलांक 5
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5,14, 23 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 5 होता है। इन लोगों के लिए अपने ही मूलांक के नंबर का वाहन सबसे अधिक शुभ रहता है। अर्थात इन्हें 5 अंकवाला वाहन ही खरीदना चाहिए।
इन लोगों को 8 और 9 अंक का वाहन खरीदने से बचना चाहिए।
सफेद, हल्का भूरा और चटख रंग इनके लिए लकी होते हैं।
मूलांक 5 के लोगों के लिए बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार बेहद शुभ दिन माने जाते हैं।
मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, और 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए 3 और 6 अंकवाले वाहन शुभ रहते हैं।
इस अंकवाले लोगों को 4 और 8 अंकवाले वाहन नहीं खरीदने चाहिए।
अगर इनके वाहन का रंग हल्का नीला, आसमानी, हल्का भूरा या गुलाबी हो तो इनके लिए अच्छा रहता है। काले और गहरे रंग के वाहनों के प्रयोग से इन्हें बचना चाहिए।
इस अंक के लोगों के लिए मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार लाभकारी दिन होते हैं।
मूलांक के अनुसार जानिए शुभ रंग का वाहन
मूलांक 7
मूलांक 8
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8,17 और 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों को अपने ही मूलांक के वाहन का प्रयोग करना चाहिए। अर्थात 8 मूलांकवाले लोगों को 8 नंबर के वाहन का प्रयोग करने से भाग्य का साथ अधिक मिलता है।
इन लोगों को 4 अंक के वाहन प्रयोग करने से बचना चाहिए।
गहरे रंग के वाहनों, जैसे काले, नीले, गाढ़े भूरे और गाढ़े स्लेटी रंग के वाहन इस मूलांक के लोगों के लिए अति सौभाग्यशाली होते हैं।
इनके लिए शनिवार सबसे अधिक शुभ दिन होता है. रविवार और सोमवार भी ठीक फल प्रदान करते हैं।
मूलांक 9
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 है। इस मूलांक में जन्मे लोगों को 3 और 9 नंबर के वाहन खरीदने चाहिए। इन अंकों के वाहन इनके भाग्य में तरक्की के योग बढ़ाते हैं।
इन्हें 5 और 7 अंक के वाहन खरीदने से बचना चाहिए।
हल्के लाल और गुलाबी रंग के वाहन इनके लिए सौभाग्यशाली रहते हैं।
इनके लिए मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार सौभाग्य में वृद्धि करनेवाले दिन होते हैं।
I have no date of birth I am financial problems
My name Inayathulla