नाम के पहले अक्षर से जानिए कैसे हैं आप | Lucky Alphabet According to Date of Birth in Hindi

Table of Contents

नाम के पहले अक्षर से जानिए कैसे हैं आप

 

नाम का 1st Alphabet  हर राज खोल देता है जानिए कैसे? 

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से संपूर्ण व्यक्तित्व का खुलासा किया जा सकता है। आपके नाम का पहला अक्षर आपके व्यक्तित्व के राज़ उजागर करता है.  

 आपके नाम के पहले अक्षर का Secret

चलिए जानते हैं कि आपके नाम का पहला अक्षर कैसे खोलता है आपके व्यक्तित्व का राज।  आपके नाम का पहला अक्षर आपके स्वभावचरित्रपसंद-नापसंदहाव-भाव आदि के बारे में बताता है। 

 

Starting alphabet of your name reveals your personality

अंक ज्योतिष के अनुसार से तक के सभी अल्फाबेट्स के लिए अलग-अलग अंक बताए गए हैं।  हमारे नाम का पहला अक्षर जिस अंक से संबंधित होता हैहमारा स्वभाव और भविष्य उसी के अनुसार रहता है। हर एक अंक का अलग महत्व हैअलग ग्रह स्वामी है।

नाम के पहले अक्षर से जानिए कैसे हैं आप

आइए अंक ज्योतिष से जानते हैं किसी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर के अनुसार इंग्लिश के सभी 26 अल्फाबेट्स A to Z )  के आधार पर स्वभाव से जुड़ी बातें :

 

नाम के पहले अक्षर से जानिए कैसे हैं आप
नाम के पहले अक्षर से जानिए कैसे हैं आप
 

 

राज खोल देता है आपके नाम का पहला अक्षर

A से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

 जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘A’ है, इनमें नेतृत्व क्षमता होती है। ये लोग बहुत भावुक होते हैं और जल्दी ही आवेश में भी आ जाते हैं। आप बौद्धिक रूप से कुशल व्यक्ति होते हैं। आप दूसरों के सामने ख़ुद को थोड़ा अहंकारी और कठोर दिखाने की कोशिश करते हैं। 

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश अक्षर A से शुरू होता है, उन लोगों में जन्म से ही कई गुण होते हैं। इन गुणों के कारण ये लोग समाज में खास मुकाम हासिल करते हैं और घरपरिवार में भी इन्हें पूरा मानसम्मान मिलता है। 

इन लोगों की इच्छा होती है कि लोग इनका कहना मानें। जब इनकी बात पूरी नहीं हो पाती है तो इन्हें बुरा लगता है और इस कारण ये लोग निराश भी हो सकते हैं। ऐसे लोग दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं।

 से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

 जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘B’ है वे वैचारिक स्तर पर काफी प्रभावी होते हैं। ये लोग अपने विचारों और सोच से सभी का दिल जीत लेते हैं। कई बार छोटीछोटी बातों पर भी ये लोग बहस कर सकते हैं। 

ऐसे व्यक्ति भावुक होते हैं और दूसरों लोगों से यह अपेक्षा करते हैं कि लोग उनकी भावनाओं का सम्मान करें। इन लोगों से बहस में जीत पाना बहुत मुश्किल होता है। 

ये लोग हर किसी पर आसानी से भरोसा भी नहीं करते हैं और इनके दोस्तोंकी संख्या भी कम ही रहती है। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। मेहनती बहुत होते हैं लेकिन मेहनत के अनुरूप परिणाम इन्हें हासिल नहीं हो पाता है।

 से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

 जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘C’ है वे अधिक सामाजिक होते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत खुशमिजाज और मिलनसार होते हैं। इनके मित्रों की लंबी सूची होती है। अपनी प्रशंसा आपको पसंद आती है। 

वे लोग बहुत ही अस्थिर विचारों वाले होते हैं। इनके दिमाग में विचार बदलते रहते हैं  और अधिकसमय तक एक ही बात पर अडिग नहीं रह पाते हैं। छोटी-छोटी बातों में उग्र हो जाते हैं और किसी को भी कुछ भी बोल देते हैं।

किसी भी नए वातावरण में स्वयं को आसानी से बदल नहीं पाते हैं। इस कारण नए स्थान पर या नए काम में इन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये थोड़े शॉर्ट टेम्पर भी देखे गए हैं। 

 

 यह भी जरूर पढ़ें-

किस व्यवसाय के लिए कौन सा मोबाइल नंबर चुने | Lucky Mobile Number Numerology in Hindi

मूलांक के अनुसार जानिए शुभ रंग का वाहन | Jaaniye Kis Color Ke Vehicles Aapke Liye Shubh Hain

What is Numerology in Hindi | Numerology के बारे में पूरी जानकारी

 

D  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

 जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘D’ है, वे हर काम को पूरे विश्वास के साथ करते हैं और अंतिम क्षण तक सफलता पाने का प्रयास करते हैं। साथ ही, इन लोगों का खुद पर नियंत्रण भी अच्छा रहता है। 

किसी भी परिस्थिति में खुद को आसानी से बदल लेते हैं। इन बातों के कारण जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हैं और मानसम्मान प्राप्तकरते हैं। आप अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। 

इन लोगों की इच्छाशक्ति मजबूत होती है और जिद्दी किस्म के होते हैं। बिजनेस में ये लोग सफल साबित होते हैं और किसी भी मामले में समझौता नहीं करते हैं। आप भावुक और परवाह करने वाले होते हैं।

E  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘E’ है, वे लोग खुले विचारों वाले और बिंदास होते है। ये लोग मजाकिया किस्म के होते हैं। दुख में भी खुशी तलाश लेते हैं। इनकी बौद्धिक क्षमता अद्भुत होती है। 

कल्पनाशक्ति मजबूत होने के कारण ये रचनात्मक कार्यों से जुड़े पाए जाते हैं। ये लोग सच बोलने में कभी भी हिचकते नहीं हैं और इनकी सहनशक्ति भी बहुत अधिक होती है। इनकी योजनाएं बहुत ही रचनात्मक होती हैं। 

इन लोगों की काम करने की क्षमता गजब की होती है,  कार्योंमें सफलता पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं और जब तक सफल नहीं हो जाते, इन्हें शांति नहीं मिलती है। शारीरिक रूप से भी ये लोग शक्तिशाली होते हैं।

F  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘F’ है वे समाज में भी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करते हैं। सच के साथ रहना इन्हें पसंद होता है। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की इच्छा काफी अधिक होती है। 

इनके लिए परिवार ही पहली प्राथमिकता होता है और सदस्यों के लिए कुछ भी कर सकने का जुनून भी होता है। वे लोग अपने घरपरिवार से पूरी तरह अटैच रहते हैं। 

ऐसे व्यक्ति अधिक रोमांटिक और प्यार के प्रति जुनूनी होते हैं।आप अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी से वफा की उम्मीद रखते हैं। ऐसे लोग ईमानदार एवं समर्पित तो होते हैं, लेकिन फिर भी हमेशा अकेलापन महसूस करते हैं।

G  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘G’ है, बुद्धिजीवियों से मेल-जोल रखना पसंद करते हैं। इनका बौद्धिक स्तर भी काफी ऊंचा रहता है। आप अपने आप को सक्रिय और प्रत्येक कार्य में निपुण बनाने की कोशिश करते हैं। 

ऐसे लोग अपनी ईमानदारी और निष्ठा के कारण समाज में मानसम्मान प्राप्त करते हैं। ये लोग किसी भी बात को घुमाफिराकर बोलना पसंद नहीं करते हैं। जो भी बात होती है, उसे सीधे बोल देते हैं। 

इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और इस कारण इनके आसपास कई लोग सदैव रहते हैं। ऐसे लोग अपने सिद्धांतों पर जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को अपनी जिंदगी में किसी अन्य व्यक्ति का दखल देना बर्दाश्त नहीं होता।

H  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘H’ है, अपने जीवन से प्यार करते हैं और छोटी-छोटी चीज़ों में ख़ुशियाँ ढूंढते हैं। ऐसे लोग बहुत ही चतुर होते हैं और चतुराई के बल पर अपने स्वार्थको सिद्ध करने का प्रयास करते रहते हैं। 

चतुरता के कारण सफलता भी प्राप्त करते हैं और जीवन अपने स्तर पर ऐशआराम के साथ व्यतीत करते हैं। सफलता प्राप्त की भूख इनमें जबर्दस्त होती है। इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं। 

इनकी महत्वकांक्षाएं काफी अधिक होती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए योजनाएंभी बनाते रहते हैं। वे अंतर्मुखी होते हैं। दूसरे से घुलना-मिलना इन्हें पसंद नहीं होता है।

I  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘I’ है, ईमानदार, चंचल और थोड़े मूडी होते हैं। ऐसे लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते इन्हें आलस्य से नफरत होती है। ये खुद भी सदैव चुस्त रहते हैं और चाहते हैं कि सभी इन्हीं की तरह आलस्य का त्याग करें। 

वे प्रभावी व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इनमें किसी भी व्यक्ति को प्रेरित करने की क्षमता होती है। इ किसी भी बात को बहुत गहराई से सोचते हैं और पूरा मंथन करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचतेहैं। 

वैचारिक स्तर पर भी ये लोग काफी प्रभावशाली होते हैं। आप भव्य जीवन को जीना पसंद करते हैं और नई-नई चीज़ों का अनुभव लेते हैं। इनकी कला, विज्ञान आदि में दिलचस्पी होती है।

J  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘J’ है, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना अच्छी तरह से जानते हैं। किसी भी प्रकार के पारंपरिक बंधन इन्हें पसंद नहीं होते हैं। 

ये लोग पुराने समय से चली आ रही रूढ़ीवादी परंपराओं का पालन नहीं करते हैं। खुद भी पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहते हैं और दूसरों को भी स्वतंत्र रहने की सलाह देते हैं। ऐसे लोगों की सोच बहुत व्यापक होती है और सदैव सजग रहते हैं। 

आपकी काम में सक्रिय भागीदारी रहती है और ऊर्जा में भी कोई कमी नहीं होती है। आपका व्यक्तित्व एक आदर्श के रूप में सामने आता है इसलिए आप लोक प्रिय होते हैं।

नाम के पहले अक्षर से जानिए कैसे हैं आप
Secret of 1st Alphabet of the name
 

K  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘K’ है थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं। आप अपने कार्य को गंभीरता से लेते हैं। K अक्षर वाले लोग एक पल में सुखी तो दूसरे ही पल में दुखी भी हो सकते हैं, क्योंकि इनका जीवन अनिश्चित तौर पर ही चलता रहता है। 

ये विपरीत परिस्थितियों के चलते कई बार निराश भी हो जाते हैं। ऐसे लोग जीवन में बहुत संघर्ष करते हैं। इन लोगों को जीवन में कठिन परिश्रम करना पड़ता है, लेकिन अंतत: सफलता प्राप्त करते हैं। 

ये लोग जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। बेहद भावुक, संवेदनशील और कल्पनाशील व्यक्तित्व वाले ये लोग भीतरी तौर पर दयनीय महसूस करते हैं।

L  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘L’ है, वे लोग अतीत की बातों को पीछे छोड़कर वर्तमान में जीते हैं। इनकी सोच दार्शनिक होती है और हर बात को अलग ही अंदाज से सोचते हैं। इनकी बातों में बहुत गहराई होती है और इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है। 

वे बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इस स्वभाव के कारण दूसरों के दुख दूर करने का प्रयास भी करते हैं। धर्म के मामले में भी ये लोग अग्रणी रहते हैं और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। आप रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। 

लोग आपकी संगति को बेहद पसंद करते हैं। आपको बुद्धिजीवियों की संगति करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग बेहतरीन प्रबंधक और समर्पित स्वभाव के होते हैं। ये व्यवस्थित जीवन जीना पसंद करते हैं।

 

 M  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘M’ होता है, वे अधिक सरल और मासूम होते हैं। इस कारण ये लोग आसानी से धोखे का शिकार हो जाते हैं। हालांकि छोटी-छोटी बातों  में आप ग़ुस्सा हो जाते हैं। इन लोगों का गुस्सा बहुत तेज होता है और बहुत जल्दी आवेग में आ जाते हैं। 

आपको अपनी हार पसंद नहीं होती है। किसी भी बात को घुमा-फिराकर नहीं बोलते, सीधे-सीधे बोल देते हैं। इस कारण अन्य लोगों को इनकी बातें चूभती हैं और वे इनसे शत्रुता का भाव रखने लग जाते हैं। 

गलत काम को और गलत काम करने वाले लोगों को कभी भी बढ़ावा नहीं देते हैं। आप आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं।

 से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

 जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘N’ है ये लोग बहुत अच्छे मित्र भी होते हैं, अपने मित्रों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनकी मदद करते रहते हैं। वे जीवन में कई बार कठिन समय का सामना करते हैं। 

इनके कार्योंमें बाधाएं आती हैं, आसानी से सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करते हुए ये लोग मजबूत और शक्तिशाली बन जाते हैं। अपने अनुभव के आधार पर समस्याओं को निपटा लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। 

आप कल्पना शक्ति के धनी होते हैं। हृदय से आप कोमल और भावुक होते हैं। हालांकि ऐसे लोगों में जलन की भावना बहुत ज्यादा होती है। इसलिए जो इनसे मिलकर नहीं चलता उसे नष्ट करने में पीछे नहीं रहते।

O  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘O’ है, जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं और समाज में एक खास मुकाम बनाते हैं। इन लोगों को जीवन में हर चीज कुछ विलंब के बाद हासिल होती है। 

इन लोगों का अंदाज बोल्ड होता है, पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। इन्हें आधुनिक जीवन अधिक पसंद आता है। ये लोग जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के कारण कभी हार नहीं मानते हैं। 

ऐसे व्यक्तियों में किसी कार्य के प्रति बड़ी लगन होती है। इसलिए ये कम समय में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव होता है।इन लोगों के मित्रों की संख्या बहुत अधिक होती है, लेकिन इनके शत्रु भी अधिक होते हैं।

 P  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘P’ है, इन्हें समाज में उठना-बैठना पसंद है इसलिए लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं। वे लोग अंदर से बहुत अशांत रहते हैं, लेकिन वे बाहर स्वयं शांत ही दिखाते हैं। आंतरिक स्थिति के विषय में किसी से बात करना पसंद नहीं करते हैं। 

इनके मन की स्थिति चाहे जैसी हो, लेकिन दूसरों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। इनके विचारों में भी पवित्रता होती है और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। ये लोग सदैव शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं। 

इनमें जबर्दस्त साहस और काम करने की क्षमता होती है। बहुत मेहनती होते हैं, लेकिन मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल नहीं हो पाते। ये ना तो अपनी बुराई सुनना पसंद करते हैं और ना किसी और की बुराई करते हैं।

 से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘Q’ है, वे अधिक ऊर्जावान होते हैं। आपकी दिलचस्पी नई चीज़ों को सीखने में अधिक होती है। इन लोगों की इच्छा होती है कि वे हमेशा सही तरीके से कार्य करें और दूसरों की मदद करते रहे। 

अपनी योग्यता के दम पर सफलता के शिखर तक पहुंचते जरूर हैं, लेकिन उसे लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाते। ऐसे लोग अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। दृढ़ता के साथ परेशानियों को दूर करते हैं। 

घर-परिवार के मामलों में सदैव सजग रहते हैं और सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास भी करते रहते हैं। आप संवाद शैली के भी धनी होते हैं। अपने आपको ऊर्जायमान बनाए रखते हैं। इनमें नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है।

नाम के पहले अक्षर से जानिए कैसे हैं आप
1st Alphabet of name reveals the personality

R  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘R’ होता है, ऐसे लोग जिस क्षेत्र में भी काम करते हैं, अपनी मेहनत के बल पर वहां सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे व्यक्ति सादगी भरा जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। वे कड़े परिश्रमी और भावुक होते हैं। 

रिश्तों को निभाने के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। आप लोगों की प्रतिक्रियाओं को महत्व देते हैं और बौद्धिक विचार-विमर्श के लिए तैयार रहते हैं। अपने सिद्धांतों और व्यवहार के कारण इनकी समाज में सराहना भी होती है। 

ये लोग आसानी से मित्र बना लेते हैं, इस वजह से इनके मित्रों की संख्या काफी अधिक होती है। ऐसे लोग किसी बात को गहराई से मंथन करते हैं और उसके बाद निर्णय करते हैं।

 से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

 जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘S’ होता है, बहुत ही रचनात्मक होते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं होता है। कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में गलत निर्णय भी ले लेते हैं। 

इनके जीवन में कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती हैं, जब ये लोग कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपनी बुद्धिमानी से परेशानियों को दूर कर लेते हैं। आप स्वभाव से उदार और परवाह करने वाले होते हैं।

मित्रों के प्रति वफादार रहते हैं। आप अपने वचन पर कायम रहते हैं। वे अपना काम पूरा करने के लिए हर संभव प्रयत्न करते हैं। ये लोग अपने अतीत से ज्यादा सीख नहीं लेते और भविष्य में भी समान गलती दोहराते हैं।

T  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘T’ होता है, अपनी बुद्धिमानी के बल पर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। और ये लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए काफी दिमागी कसरत करते हैं। 

इन्हें अपने कार्य क्षमता पर बहुत अधिक विश्वास होता है और अपने निर्णयों के संबंध में इन्हें पूरी स्वतंत्रता चाहिए। कई बार अपने निर्णयों पर अडिग रहते हैं। अपने निजी जीवन में दूसरों की दख़लअंदाज़ी आपको पसंद नहीं होती है। आप अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार ही चीज़ों को तय करते हैं। 

ये लोग संवेदनशील और भावुक होते हैं। इन लोगों को आत्म संयम सीखने की बहुत जरूरत होती है। छोटी-छोटी बातों में आपा खो बैठते हैं इसलिए कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।

U  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘U’ होता है, अपने कार्यों और विचारों के बल पर उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं। वे लोग सदैव नए आइडियाज पर काम करने के लिए तैयार रहते हैं। 

ये अपने साथ हुई बेईमानी एवं दुर्व्यवहार को भूल नहीं सकते और समय आने पर उसका बदला चुकाते जरूर हैं। इन्हें झूठ और फरेब बर्दाश्त नहीं होता। आप दूसरों की भावनाओं को महत्व देते हैं। यात्रा करना आपको पसंद है।

ऐसे लोग किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देते हैं, जैसे ही कोई सही मौका इन्हें नजर आता है, उसे फौरन प्राप्त लेते हैं। ये लोग सदैव सच के साथ रहते हैं और सच पसंद करने वाले लोग इन्हें विशेष प्रिय होते हैं। 

V  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘V’ होता है, इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है और किसी भी बात को कभी भूलते नहीं हैं। ये लोग बातचीत में पारंगत होते हैं और इस कारण अपने निर्णय पर दूसरों को भी आसानी से राजी कर लेते हैं। 

ये लोग सभी को सम्मान देते हैं और दूसरों से भी पूरा सम्मान चाहते हैं। आप दूसरों के प्रति दयालु होते हैं। आप स्वभाव से तो शांत रहते हैं परंतु आपकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है। 

आप स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। यदि कोई आपकी आज़ादी पर पहरा बिछाता है तो यह आपको क़तई पसंद नहीं है। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं, किसी की मदद लेना पसंद नहीं करते हैं।  ये भरोसेमंद भी होते हैं और बेहद व्यावहारिक होते हैं।

 से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

 जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘W’ होता है, सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। है। ये लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और ईमानदारी के साथ काम में लगे रहते हैं। ये लोग विनम्र स्वभाव के होते हैं। हारना आपको पसंद नहीं है। 

साहस भरे काम इन्हें आकर्षित करते हैं। ऐसे लोग जोखिम भरे काम अधिक पसंद करते हैंइन्हें जीवन में जोखिम उठाने में मजा आता है। लेकिन ये लोग अपने साथ ही दूसरे के लिए भी समस्या बन सकते हैं। 

आप अपने प्रियजनों की परवाह करते हैं। रिलेशनशिप में आप एक अच्छे पार्टनर बनकर सामने आते हैं। ये लोग परिवार के प्रति समर्पित होते हैं और उन्हें सुखी रखने के लिए हर संभव काम करते हैं। स्वभाव से थोड़ा अहंकारी होते हैं।

 

 से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

 जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘X’ होता है, बहु-प्रतिभा के धनी होते हैं। आपको दूसरों की बजाय ख़ुद का साथ अच्छा लगता है। अपने कार्यों में पूरी मेहनत के साथ लगे रहते हैं और इस कारण इन्हें सफलता भी प्राप्त होती है। 

कभी-कभी इनके जीवन में परेशानियां भी आती हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये उन परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। ये लोग शांतिप्रिय होते हैं। ऐसे लोग संगीत प्रिय होते हैं और कला संबंधी कार्यों में भी इनकी विशेष रुचि रहती है। 

ये भरोसेमंद नहीं होते है। ये अपने ही किए हुए वादे से मुकर जाते हैं। प्रेम में ये अक्सर धोखा देते हैं। लालची किस्म के भी होते हैं और जहां से भी जैसे भी धन आ सकता हो लाने का प्रयास करते हैं।

 

 से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘Y’ होता है, ऐसे व्यक्ति आज़ाद ख़्याल के होते हैं। ये लोग कार्यों का विश्लेषण करते हैं और अन्य लोगों की कार्य प्रणाली पर भी ध्यान रखते हैं। आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने में सफल होते हैं। 

ऐसे लोग अपने निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर विचार मंथन करते हैं और नई योजनाएं बनाकर उन पर काम भी शुरू कर देते हैं। आप अपने कौशल में लगातार वृद्धि करते हैं। 

वे लोग स्वयं में डूबे रहने वाले होते हैं। इनमें निर्णय लेने की क्षमता बहुत कम होती है। इसलिए हमेशा उलझे रहते हैं। ऐसे लोग धन का संग्रहण भी नहीं कर पाते और कर्ज लेने की नौबत बार-बार आती है।

Z  से शुरु होने वाले नाम वाले व्यक्ति कैसे होते हैं :

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘Z’ होता है, बहुत रोमांटिक होते हैं। इसलिए आपका प्रेम जीवन सुखी रहता है। ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं। । जोखिम उठाने में इन्हें बिल्कुल भी संकोच नहीं होता है। 

ऐसे लोग कई बार कोई खतरनाक काम भी कर देते हैं। ऐसे लोग यदि किसी से शत्रुतारखते हैं तो शत्रु के प्रति हिंसक भी हो सकते हैं। इन विशेषताओं के कारण कभीकभी ये लोग परेशानियों का सामना भी करते हैं। 

ये लोग बहुत आशावान एवं व्यावहारिक किस्म के होते हैं। जमीन से जुड़े होने के कारण इनके कई मित्र होते हैं। समाज, परिवार और देश के किसी प्रतिष्ठित पद पर पहुंचते हैं।

by Tripti Srivastava
मेरा नाम तृप्ति श्रीवास्तव है। मैं इस वेबसाइट की Verified Owner हूँ। मैं न्यूमरोलॉजिस्ट, ज्योतिषी और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ हूँ। मैंने रिसर्च करके बहुत ही आसान शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है। मेरा मुख्य उद्देश्य लोगों को सच्ची सलाह और मार्गदर्शन से खुशी प्रदान करना है।

2 thoughts on “नाम के पहले अक्षर से जानिए कैसे हैं आप | Lucky Alphabet According to Date of Birth in Hindi”

  1. मुझे मेरा लक्की फोन नंबर लेना है । और नाम मे भी सुधार करना है । क्या आप मदत करोगी ?

    Reply

Leave a Comment