Best 2023 Calendar Direction | घर में अगर इस दिशा में लगा है कैलेंडर तो तुरंत हटायें, जानिए सही दिशा

हर किसी के घर में कम से कम एक कैलेंडर जरूर होता है। कैलेंडर हमारी जिंदगी को प्रभावित करते हैं। तारीख, साल, समय ये सब आगे बढ़ते रहते हैं और निरंतर आगे बढ़ते रहने को प्रेरित करते हैं। क्या आपने कभी गौर किया है कि आपने घर में जो कैलेंडर डाला है वह किस दिशा में है? नया कैलेंडर लगाने के लिए दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे सुख-समृद्धि आता है। ऐसी मान्यता है कि सही दिशा (Best Calendar Direction) में सही कैलेंडर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Calendar Direction

Vastu Tips For Calendar Direction

आइए इस पोस्ट में जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कैलेंडर को किस दिशा में लगाना चाहिए, कैलेंडर किस दिशा में रखना चाहिए, वास्तु के अनुसार कैलेंडर किस दिशा में लगना चाहिए, कैलेंडर किस दिशा में टाँगना चाहिए, वास्तु के अनुसार कैलेंडर की सही दिशा क्या है, कैलेंडर किस दिशा में होना चाहिए, वास्तु के अनुसार कैलेंडर किस दिशा में लगायें।

वास्तु के अनुसार कैलेंडर किस दिशा में लगाना चाहिए – Best Calendar Direction

वास्तुशास्त्र में कैलेंडर लगाने की सही तरीकों के बारे में बताया गया है। कैलेंडर हमेशा उत्तर,पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाएं। वास्तु के अनुसार, कैलेंडर को घर में उत्तर, पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है।

उत्तर दिशा में कैलेंडर – North Calendar Direction

कैलेंडर को उत्तर दिशा की ओर लगाया जा सकता है। क्योंकि भगवान कुबेर को उत्तर दिशा दिशा का स्वामी माना जाता है। नए अवसरों को प्राप्त करने के लिए और बिज़नस में प्रोमोशन पाने के लिए कैलेंडर को उतर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में हरियाली ,फव्वारा, नदी, समुद्र, झरने के चित्र वाले कैलेंडर लगाना चाहिए। ग्रीन व सफेद रंग का कैलेंडर उत्तर दिशा में लगाना सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला होता है।

पश्चिम दिशा में कैलेंडर – West Calendar Direction

इसके अलावा पश्चिम दिशा बहाव की दिशा है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से कार्यों में तेजी आती हैं। वहीं व्यक्ति की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। घर में धन को बढाने के लिए और पैसे की सेविंग करने के लिए कैलेंडर को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। पश्चिम दिशा का जो कोना उत्तर की ओर हो उस कोने की ओर कैलेंडर लगाना चाहिए।

पूर्व दिशा में कैलेंडर – Eest Calendar Direction

वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाना प्रगति को बढ़ाता है। पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य देव की दिशा भी पूर्व है। अगर आप सामजिक कार्यों से जुड़े रहना चाहते है तो कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगायें। इस दिशा में उगते सूरज, भगवान आदि की तस्वीरों वाला कैलेंडर लगाएं, जो लाल या गुलाबी रंग का हो। इस दिशा में कैलेंडर लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

कैलेंडर को किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए – Wrong Calendar Direction

  • कैलेंडर को गलत दिशा में लगाने से आर्थिक हानि हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इसे समय का चिन्ह भी माना जाता है। दक्षिण दिशा में लगाने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • दक्षिण ठहराव की दिशा होती है इसलिए यहां समय सूचक वस्तुओं को नहीं रखा जाता. इससे घर के सदस्यों की तरक्की के अवसर रुकते हैं और घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ता है.
  • घर के किसी भी दरवाजे पर आगे या पीछे की ओर कैलेंडर ना लगाएं, क्योंकि ऐसा करना परिजनों की आयु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को ऐसी जगह बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए, जहां तेज हवा से कैलेंडर उड़ जाये। क्योंकि कैलेंडर के उड़ने से सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • कैलेंडर मुख्य द्वार के सामने, घर के मुख्य द्वार पर,मुख्य द्वार के ऊपर लगाना भी अशुभ माना जाता है। इससे दरवाजे से गुजरने वाली ऊर्जा प्रभावित होती है।
Vastu tips for Calendar Direction

कैलेंडर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • घर में कभी भी फटा हुआ कैलेंडर नहीं होना चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष बनता है।
  • कई लोगों की आदत होने लगती है कि नए साल में वे पुराने कैलेंडर के ऊपर ही नया कैलेंडर लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है।
  • अगर आप पुराने कैलेंडर को घर से नहीं हटाते हैं तो उस घर में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य और प्रगति के मार्ग में कई रुकावटें आती हैं।
  • यदि पंचांग में भगवान आदि बने हों तो उन्हें जल में प्रवाहित कर दें।
  • कैलेंडर रोते हुए और दुखी चेहरों की तस्वीरों वाला ना हो, क्योंकि इस प्रकार की तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। ऐसा कैलेंडर घर में वास्तुदोष पैदा करता है जिससे घर में नकारात्मकता फैलती है और घर में तनाव का माहौल बना रहता है।
  • आप अपने घर में जो कैलेंडर लगा रहे हैं उसमें रक्त से सने युद्ध के दृश्य, उजाड़ भूदृश्य, सुस्त वृक्ष और त्वरित दृश्य या मांसाहारी पशुओं के चित्र नहीं होने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इन तस्वीर वाले कैलेंडर से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • फटा हुआ कैलेंडर कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

कैलेंडर से जुड़ी कुछ खास बातें

  • साल बदलते ही कैलेंडर भी बदल देना चाहिए।  कुछ लोग पुराना कैलेंडर अच्छा दिखने की वजह से नहीं हटाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से  में आने वाले अच्छे अवसर कम हो जाते हैं, जबकि वहीं नया कैलेंडर नए कार्य करने की ऊर्जा देता है।
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी पुराने साल का कैलेंडर नहीं रखना चाहिए। पुराने कैलेंडर को दीवार में टांगना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाले अच्छे अवसर कम हो जाते हैं, जबकि नया कैलेंडर नए कार्य करने की ऊर्जा देता है।
  • कैलेंडर में अगर भगवान के चित्र, संतों, महापुरुषों के चित्र, उगता हुआ सूरज, पक्षियों के जोड़े अगर होते हैं तो ये ज्यादा शुभ माने जाते हैं।
  • कैलेंडर खरीदारी के समय इस बात का ध्यान रखें कि उस पर कोई जंगली जानवर या किसी भी तरह की हिंसक तस्वीर नहीं दिखाई जानी चाहिए।
  • कैलेंडर को कभी भी दरवाजे के आगे या पीछे नहीं लगाया जाना चाहिए इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे घर में तनाव का माहौल बना रहता है। दरवाजे के आगे या पीछे की ओर कैलेंडर लगाना परिजनों की आयु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
  • कैलेंडर में दिन या तारीख हमेशा उत्तर, पूर्व और पश्चिम की ओर होना चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है। ध्यान रहे कि दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाना  वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।
  • कैलेंडर में दिन या तारीख देखते समय आपका मुहं हमेशा उतर, पूर्व और पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। ध्यान रहे दक्षिण दिशा में मुहं होना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है।

Read Also :

सपनों का मतलब और उनका फल, अशुभ सपने के उपाय

अंक 24 का जादूई प्रयोग आकर्षित करे धन

FAQ – Best Calendar Direction

वास्तु के अनुसार कैलेंडर किस दिशा में लगाना चाहिए?

वास्तु के अनुसार कैलेंडर हमेशा उत्तर,पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाएं। कैलेंडर को घर में उत्तर, पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है।

कैलेंडर को किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए?

कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लटकाना चाहिए, क्योंकि इससे दुर्भाग्य आ सकता है और साथ ही परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

कौन से कैलेंडर शुभ माने जाते हैं ?

कैलेंडर में अगर भगवान के चित्र, संतों, महापुरुषों के चित्र, उगता हुआ सूरज, पक्षियों के जोड़े अगर होते हैं तो ये ज्यादा शुभ माने जाते हैं।

डिसक्लेमर– इस लेख में निहित किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

by Tripti Srivastava
मेरा नाम तृप्ति श्रीवास्तव है। मैं इस वेबसाइट की Verified Owner हूँ। मैं न्यूमरोलॉजिस्ट, ज्योतिषी और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ हूँ। मैंने रिसर्च करके बहुत ही आसान शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है। मेरा मुख्य उद्देश्य लोगों को सच्ची सलाह और मार्गदर्शन से खुशी प्रदान करना है।

Leave a Comment